जयपुर| राजस्थान के जयपुर में नाहरगढ़ किले की दीवार पर लटके युवक के शव और आस पास के पत्थरों पर लिखे गए वाक्यों से आज सनसनी फैल गयी।
नाहरगढ़ किले की दीवार पर एक युवक का शव लटका हुआ मिला। साथ ही पत्थरों पर पद्मावती फिल्म का विरोध करने वालों को अंजाम भुगतने के वाक्य लिखे हुए मिले। पुलिस इन दोनों घटनाओं को जोड़कर युवक की मौत की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है।
मृतक का नाम चेतन सैनी बताया गया है। शुरूआती जांच में पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। फिलहाल इस मामले में जांच दल कुछ भी स्पष्ट नहीं कह पा रहा है। यह भी माना जा रहा है कि पत्थरों पर वाक्य पुलिस को गुमराह करने के मकसद से लिखे गये हो।
- Devendra
- 24/11/2017
- zero comment