मिस्र में मस्जिद में धमाका, 184 की मौत, 80 घायल

  • Devendra
  • 24/11/2017
  • Comments Off on मिस्र में मस्जिद में धमाका, 184 की मौत, 80 घायल

काहिरा। मिस्र के उत्तरी सिनाई प्रायद्वीप की एक मस्जिद में आज नमाज के बाद हुई गोलीबारी और बम हमले में कम से कम 184 लोगों की मौत हो गई और करीब 80 अन्य घायल हो गए।

मिस्र की सरकारी समाचार समिति ‘मीना’ के अनुसार यह हमला अल-एरिश के रवादा गांव में जुमे की नमाज के बाद किया गया।।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक हमलावरों ने मस्जिद में पहले से ही विस्फोटक लगा रखे थे। विस्फोट के बाद कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने मस्जिद में नमाज के बाद धर्मोपदेश कार्यक्रम के लिए आए लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

गौरतलब है कि मिस्र के सिनाई क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से सशस्त्र संघर्ष जारी है। वर्ष 2013 में सेना की ओर से लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी को अपदस्थ करने के बाद से इस क्षेत्र में हिंसात्मक घटनाओं में वृद्धि हुई है।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar