नई दिल्ली। गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज रूस की तीन दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हो गये। अपनी यात्रा के दौरान श्री सिंह रूस में अपने समकक्ष व्लादिमीर कोलोकोल्तसेव और अन्य नेताओं से बैठक करेंगे। रूस के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने दोनों देशों के बीच लंबे समय से कायम राजनयिक संबंधों का स्मरण किया।
उन्होंने ट्वीट किया, “ भारत और रूस इस वर्ष परस्पर राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। ये संबंध और गहरे होंगे तथा रूस के साथ कूटनीतिक एवं सुरक्षा साझेदारी भी बढ़ेगी।”
सिंह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एवं गृह मंत्रालय तथा रूस के आंतरिक मंत्रालय के बीच एक संयुक्त कार्रवाई योजना पर हस्ताक्षर करेंगे। वह गृह मंत्रालय और रूस के आंतरिक मंत्रालय के बीच सहयाेग के समझौते पर भी हस्ताक्षर कर सकते हैं।
पिछले सप्ताह मंत्रिमंडल ने आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ संघर्ष में सहयोग को लेकर भारत-रूस समझौते पर हस्ताक्षर के लिए मंजूरी दी थी।
- Devendra
- 26/11/2017
- zero comment