बिजयनगर। भाजपा मंडल बिजयनगर द्वारा रविवार को होटल एन.चन्द्रा पैलेस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात रेडियों पर प्रसारित इस कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना। इस दौराना भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष सांड, महामंत्री अमित लोढ़ा, भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जेदिया, जिलामंत्री मिठ्ठूलाल रांका, कैलाश गुर्जर, मनीष वेष्णव, महिपाल चुण्डावत, सुरेन्द्र सिंघवी, ललित नवाल, निपुल छाजेड़, शुभम पारीक, ऋतु नवाल, ओमप्रकाश यादव, करणसिंह राठौड़, नौरतमल लोढ़ा सहित भाजपा पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात के 36 वें प्रसारण को सुना। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष सांड ने सभी कार्यकर्ताओं को मन की बात का संदेश आमजन तक प्रसारित करने के दिशा निर्देश प्रदान किए।
- Devendra
- 27/11/2017
- zero comment