किशोर कुमार को भारत रत्न देने की मांग

  • Devendra
  • 27/11/2017
  • Comments Off on किशोर कुमार को भारत रत्न देने की मांग

नई दिल्ली। रूमानी आवाज़ के बेताज बादशाह किशोर कुमार को संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की गयी है। किशोर कुमार क्लब ने इस महान गायक की स्मृति में आयोजित समारोह में यह मांग की।

क्लब के संस्थापक महासचिव कमल धीमान ने आज यहाँ यूनीवार्ता से कहा कि किशोर कुमार लाखों युवा दिलों की धड़कन थे और आज भी उनका जादू लोगों पर बरकरार है। उनकी आवाज़ की रूमानियत में जिन्दगी की धड़कन है, वह केवल गायक ही नहीं कुशल अभिनेता एवं निर्माता निर्देशक भी थे।
सरकार को इस अमर गायक के करोड़ों प्रशंसकों को देखते हुए भारत रत्न देना चाहिए।”
उन्होंने बताया कि उनका क्लब हर साल राजधानी में किशोर कुमार की स्मृति में कार्यक्रम करता है जिसमेें देश के उभरते गायक भाग लेते हैं।
गत दिनों सोलहवें किशोर कुमार अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री के जे अलफोंस ने 12 लोगों को यह पुरस्कार भी दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद लाल बिहारी तिवारी ने किया।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar