भिनाय। (पंकज दवे) पूर्व भाजपा देहात जिला अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी हित में कार्य करें जिससे पार्टी आगामी उप चुनावों में एक नई ताकत बनकर उभरे। वे मंगलवार को क्षेत्र के बान्दनवाड़ा भिनाय सहित कई गावों का दौरा कर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।
इस दौरान उन्होने कहा कि वर्तमान में देश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नैतृत्व में उत्तरोत्तर तरक्की कर देश को विकासशील देशों की क्षेणी में खड़ा किया और प्रधानमंत्री मोदी के नैतृत्व वाली भाजपा सरकार ने देश में गरीब तबके के लिये जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर उन्हे सम्मान से जीने का अधिकार दिया। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता किरोड़ी मल शर्मा, रघुवीर सिंह गोहिल, रतन लाल आचार्य, राजू मेवाड़ा, संजय लोढ़ा, ओमप्रकाश माली सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे।
- Devendra
- 30/11/2017
- Comments Off on पूर्व भाजपा देहात जिलाध्यक्ष शर्मा ने किया बांदनवाड़ा, भिनाय सहित कई गांवों का दौरा