जयपुर। भारत और ब्रिटेन की सेनाओं के बीच बीकानेर क्षेत्र में संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए ब्रिटिश सेना की प्रथम बटालियन रॉयल एंग्लिकन रेजिमेंट आज सुबह जयपुर पहुंचने के बाद बीकानेर रवाना हो गई।
एक दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए पहुंची बटालियन में एक सौ से अधिक सैन्यकर्मी और अधिकारी थे। उनका यहां भारतीय सैन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। यहां से वे सीधे बीकानेर जिले में स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के लिए रवाना हो गए। भारत और यूके की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास अजेय वारियर 2017 शुरू होगा। ब्रिटिश सेना के साथ बीस राजपूताना राइफल्स सैन्य अभ्यास करेगी।
दोनों देशों के बीच यह तीसरा संयुक्त युद्ध अभ्यास है। इससे पहले वर्ष 2013 में बेलगाम में एवं वर्ष 2015 में ब्रिटेन में आयोजित किया गया था।