आज का राशिफल: 1-12-2017

आज का शुभाशुभ: शुक्रवार दी॰ 01.12.17 चंद्र मेष राशि व अश्विनी नक्षत्र, भाग्यांक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, राहुकाल प्रातः 10.30 से दिन 12 तक।

आज का विशेष उपाय: फ्रसट्रेशन से बचने हेतु दही में शक्कर मिलाकर सफेद शिवलिंग पर चढ़ाएं।

आज का महामंत्र: ॥ शुं शुक्राय अचिन्त्याय नमः ॥ इस शुक्र मंत्र से मानसिक चिंता समाप्त होती है।

मेष: महत्वपूर्ण काम बिगड़ेंगे। मानसिक उदासी और खिन्नता रहेगी। कार्यों में रुकावटें आएंगी। उत्साह भंग होगा। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा।

वृष: उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में तरकीबें सफल होंगी। धनलाभ के योग हैं। अकस्मात परेशानी आएगी।

मिथुन: पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। रचनात्मक प्रयास में इच्छित सफलता मिलेगी। सामाजिक ख्याति बढ़ेगी।

कर्क: व्यवसाय संबंधित प्रयास असफल होंगे। प्रतिद्वंदी नरम पड़ेंगे। सजग होकर सही मौके का इंतजार करें। शीघ्र ही मुसीबतों से बाहर निकलेंगे।

सिंह: लंबित सरकारी काम निपटेंगे। शेयर बाजार में मुनाफे से एक्स्ट्रा इनकम होगी। जोखिम व अनिश्चितता त्यागें। शोर्टकट नुकसान देंगे।

कन्या: रोजगार में तारीफ हासिल होगी। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा पेचीदा काम मिलेगा। आसानी से तरक्की पाएंगे। जोखिम उठाने से लाभ होगा।

तुला: परिजनों की डिमांड पर आर्थिक बोझ आएगा। उलझनों के बीच में अकस्मात समस्या सुलझ जाएगी। अज्ञात कारण से मन चिंतित रहेगा।

वृश्चिक: सोशल वर्क मे भूमिका निभाएंगे। शुभ कार्यों में सम्मिलित होंगे। असहायों की सहायता करेंगे। सेवा का फल तत्काल मिलेगा।

धनु: किसी गैर-सरकारी संस्था से जुड़ेंगे। कारगर व्यक्ति से भेंट होगी। योग्य व्यक्ति समस्याओं को सुलझाएगा। जन संपर्क उपयोगी सिद्ध होगा।

मकर: इमोशनल इच्छाओं की पूर्ती हेतु अच्छा मौका मिलेगा। रिलेशनशिप में पार्टनर से मुलाकात सौगात लेकर आएगी। प्रोफेशन पर ध्यान दें।

कुंभ: विरोधियों से झड़प होगी। दिन बेकार साबित होगा। आसपास के बिगडे़ हुए कार्य सुधारने का प्रयास करेंगे। शाम को जल्द ही घर लौटेंगे।

मीन: कारोबार में अच्छी खबर मिलेगी। परिश्रम से इच्छित सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग रहेगा। गिफ्ट मिलने के योग हैं।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar