बिजयनगर। उत्तरप्रदेश के निकाय चुनावों में 16 में से 14 निकाय सीटे भाजपा द्वारा जीतने पर भाजपा मंडल बिजयनगर द्वारा खुशी प्रकट की गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष आशीषं सांड के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई।
इस मौके पर प्रदेश एससी मोर्चा उपाध्यक्ष ओम जेदिया, अजमेर जिला देहात मंत्री कैलाश गुर्जर, मिठ्ठूलाल रांका, मंडल महामंत्री अमित लोढ़ा, करणसिंह राठौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष नौरतमल लोढ़ा, मनीष वैष्णव, आईटी प्रमुख अश्विनी शर्मा, सम्पत सेन सहित कई भाजपाई मौजूद रहें।