जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती दोबारा बनी पीडीपी की अध्यक्ष

  • Devendra
  • 02/12/2017
  • Comments Off on जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती दोबारा बनी पीडीपी की अध्यक्ष

शनिवार को जम्मू में मुख्यमंत्री निवास स्थान सर्वसम्मति से चुनाव जीतने के साथ ही वे छठी बार पार्टी की बागडोर संभालेंगी।

जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) का अध्यक्ष दोबारा चुना गया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री महूबबा मुफ्ती का दोबारा से पीडीपी का अध्यक्ष बनना लगभग तय था क्योंकि कोई अन्य उम्मीदवार मैदान में नहीं था।

शनिवार को जम्मू में मुख्यमंत्री निवास स्थान पर सर्वसम्मति से चुनाव जीतने के साथ ही वे छठी बार पार्टी की बागडोर संभालेंगी। चुनावी प्रक्रिया में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पीडीपी के मंत्री व पदाधिकारी ने भाग लिया। महबूबा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगी।

गौरतलब है कि, पीडीपी अध्यक्ष पद का कार्यकाल तीन वर्ष का है। पीडीपी की स्थापना 1999 में हुई थी और उस समय पहले अध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद सईद बने थे। मुफ्ती के नेतृत्व में 2002 में पीडीपी-कांग्रेस गठबंधन सरकार अस्तित्व में आई और 2003 में महबूबा मुफ्ती ने पार्टी की कमान संभाल ली। वर्ष 2003 से लेकर आज तक महबूबा ही पीडीपी की अध्यक्ष बनी हुईं हैं।

महबूबा मुफ्ती राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं और चार अप्रैल 2016 को उन्होंने पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार की कमान संभाली। बतौर मुख्यमंत्री उनका पहले वर्ष का कार्यकाल काफी चुनौती भरा रहा है। कश्मीर में एक साल में खराब हालात का सामना कर रही मुख्यमंत्री के सामने स्थिति को सामान्य बनाना ही प्राथमिकता रहा है।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar