पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सी.पी. जोशी ने कार्यकर्ताओं को कराया घंटों इंतजार

  • Devendra
  • 03/12/2017
  • Comments Off on पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सी.पी. जोशी ने कार्यकर्ताओं को कराया घंटों इंतजार

फोटो :- योगेश सुरभि

गुलाबपुरा। (ललित धनोपिया) भीलवाड़ा सरस डेयरी के मिल्क पाउडर प्लांट के उद्घाटन समारोह में जाते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सी.पी. जोशी का स्थानीय ब्लॉक कांग्रेस द्वारा स्वागत कार्यक्रम 29 मील चौराहे पर रखा गया।

करीब पौने 3 घंटे तक इंतजार के बाद डॉ. सी.पी. जोशी 29 मील चौकी पर पहुंचे, जबकि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 10 बजे जोशी को 29 मील चौराहे पर पहुंचना था, हाथो में सूत की माला लिए डेढ़ सौ कार्यकर्ता स्वागत के लिए इंतजार कर रहे थे, डॉ. जोशी 12:43 पर 29 मील चौराहे पर उतरे पौने तीन घंटे से इंतजार कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता के हाथों में सूत की माला जोशी ने हाथो से ही ले ली, लेकिन जोशी मुश्किल से 4 मिनट भी अपने कार्यकर्ताओं को नहीं दे सके।

इस दौरान जिला अध्यक्ष अनिल डांगी, कन्हैयालाल धाकड़, विवेक धाकड़, आसींद पूर्व विधायक हगामीलाल मेवाड़ा, नगर अध्यक्ष लक्ष्मीलाल धमानी, ब्लॉक प्रवक्ता रामदेव खारोल, पार्षद राजकुमार शास्त्री, उद्योग प्रकोष्ठ के महासचिव सुमित कालिया, यूथ नगर अध्यक्ष अशोक कुड़ी, महावीर लड्ढा, गोपाललाल वैष्णव, ब्लाक अध्यक्ष शाहपुरा दिलीप गुर्जर, पार्षद रामस्वरूप चौधरी, इंटक यूनियन के सचिव भागचंद चौधरी, फिरोज खान, रफीक मोहम्मद, बबलू कुमावत, कैलाश जोशी, पूर्व पार्षद राजवीर सिंह, अमर सिंह मेडतवाल, कमल जीनगर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar