बिजयनगर। अभिभाषक संघ बिजयनगर की गत दिवस सर्व साधारण बैठक हुई। इस दौरान संघ के अध्यक्ष सुनिल खत्री एवं संयुक्त सचिव अशोक उपाध्याय ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की। सदन ने उनके इस्तीफे स्वीकार करते हुए उपाध्यक्ष युगल किशोर मालवीया को आगामी चुनाव 18 जनवरी 2020 तक कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया। संघ सचिव मोहम्मद दाउद टाक ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम के लिए 21 दिसम्बर को दोपहर 1:30 बजे संघ कार्यालय में बैठक होगी।
- Devendra
- 18/12/2019
- Comments Off on अध्यक्ष खत्री व संयुक्त सचिव उपाध्याय ने दिया इस्तीफा