फॉस्ट फूड खाने के हैं शाैकीन, ताे घर पर बनाएं Microwave Pizza

  • 01glld3citdecc4m6kba
  • 10/12/2017
  • Comments Off on फॉस्ट फूड खाने के हैं शाैकीन, ताे घर पर बनाएं Microwave Pizza

अगर अापका फॉस्ट फूड खाने का मन कर रहा है, लेकिन अाप बाजार की बजाय घर पर ही कुछ बनाना चाहते हैं। ताे अाप माइक्रोवेव पिज्जा ट्राई कर सकते हैं। यह बनाने में अासान और अापकाे पसंद भी अाएगा। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-

सामग्रीः-
चीनी – 1 छोटा चम्मच
खमीर – 1 छोटा चम्मच
गर्म पानी – 110 मिलीलीटर
मैदा – 150 ग्राम
मिल्क  पाऊडर – 2 बड़े चम्मच
नमक – 1 छोटा चम्मच
तेल – 2 बड़े चम्मच
मकई का आटा – जरूरत अनुसार
पिज्जा सॉस – स्वादानुसार
मोजरैला चीज़ – स्वादानुसार
चेद्दार चीज़ – स्वादानुसार
शिमला मिर्च – स्वादानुसार
प्याज – स्वादानुसार
स्वीट कॉर्न – स्वादानुसार
ओरगेनो – स्वादानुसार
चिली फ्लेक्स – स्वादानुसार

विधिः-
1. एक बाउल में 1 छोटा चम्मच चीनी, 1 छोटा चम्मच खमीर, 110 मिलीलीटर गर्म पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और इसे 5 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
2. इसके बाद इस घोल में 150 ग्राम मैदा, 2 बड़े चम्मच मिल्क पाऊडर और 1 छोटा चम्मच नमक मिलाकर अाटे की तरह गूंथ लें।
3. फिर इस मिश्रण में 2 बड़े चम्मच तेल मिलाएं और इसे प्लास्टिक शीट के साथ कवर करके 1 घंटे के लिए रख दें।
4. अब इस आटे पर मकई का आटा डालकर दोबारा से गूंथ लें।
5. आटे को बराबर भागों में विभाजित करें और बेलन की सहायता से आटे को एक राेटी की तरह बेल लें।(वीडियों में देंखें)
6. कांटा चम्मच की मदद से इस पर छोटे-छोटे छेद करके इसे माइक्रोवेव ट्रे पर रखें और इस पर पिज्जा सॉस फैलाएं।
7. इसके बाद इस पर स्वादानुसार मोजरैला चीज़, चेद्दार चीज़, शिमला मिर्च, प्याज और स्वीट कॉर्न डाल दें।
8. इसे माइक्रोवेव में 6 मिनट तक पकाएं या जब तक पनीर पिघल न जाए। फिर इसे अाेवन से निकालकर स्लाइस में काट लें।
9. अापका माइक्रोवेव पिज्जा तैयार है। इसे ओरगेनो और चिली फ्लेक्स के साथ गार्निश करके सर्व करें।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar