अमेरिका में भारतीय छात्र पर हमला, छात्र की स्थिति गम्भीर

  • Devendra
  • 10/12/2017
  • Comments Off on अमेरिका में भारतीय छात्र पर हमला, छात्र की स्थिति गम्भीर

हैदराबाद। अमेरिका के शिकागो में पार्किंग विवाद के बाद हुई बहस में एक भारतीय छात्र को गोली मारने का मामला सामने आया है। हैदराबाद के रहने वाले मोहम्मद अकबर शिकागो में पढ़ने वाला एक भारतीय छात्र है जो उच्च शिक्षा के लिए यहां पढ़ने आया था।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह हमलवारों ने अकबर को निशाना बनाते हुए शिकागो के पास अल्बेनी पार्क में पार्किंग को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, इसके बाद गोलियों की आवाज सुनाई देने पर पार्किंग स्थल के पास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और गाेली लगने से जख्मी हालत में अकबर को अस्पताल ले जाया गया जहां अकबर का इलाज किया जा रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

शिकागो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन हमलवार अभी भी फरार हैं। अकबर का परिवार हैदराबाद के मल्लापुर इलाके में रहता है, परिजनों ने तेलंगाना सरकार और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई है।

बीते 10 दिन के भीतर अमेरिका में भारतीय पर हमले की ये दूसरी घटना है, इससे पहले अमेरिका के मिसिसिपी राज्य में लूटपाट के दौरान 21 वर्षीय संदीप सिंह की उसके घर के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जालंधर के रहने वाले संदीप सिंह की हत्या पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मामले की निप्षक्ष जांच कराने की मांग की थी, कुछ दिन पहले ही चार सशस्त्र लुटेरों ने एक अन्य भारतीय छात्र की भी हत्या कर दी थी।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar