भविष्यफल – 12-12-2017

आज का शुभाशुभ: मंगलवार दी॰ 12.12.17 चंद्र कन्या राशि व हस्त नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभरंग स्लेटी, शुभदिशा उत्तरपूर्व, राहुकाल शाम 3 से शाम 4:30 तक।

आज का विशेष उपाय: बेहतर रिश्तों के लिए हनुमान मंदिर में नीले फूल चढ़ाएं।

आज का महामंत्र: ॥ ॐ अङ्ग आंगारकाय महाभद्राय नमः ॥ इस मंगल मंत्र से रिश्तों में सौम्यता आती है।

मेष: उलझनों से ग्रस्त रहेंगे। काम का प्रैशर ज्यादा रहेगा। पुराने कानूनी विवाद खत्म होंगे। सहकर्मी टीमवर्क द्वारा मदद करेंगे।

वृष: उत्साह से सक्सैस मिलेगी। रुका धन वापिस मिलेगा। जांच पड़ताल करके बिजनैस डील फाईनल करें। शाम को पार्टी करेंगे।

मिथुन: गुड न्यूज मिलेगी। निकटस्थ क्षेत्र की यात्रा करेंगे। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। प्रेम में नजदीकीयां बढ़ेंगी।

कर्क: आर्थिक परेशानी रहेगी। शाम तक आर्थिक मसले होंगे। सूझबूझ से कार्यक्षेत्र में पकड़ बनेगी। बाहर खान-पान से सेहत बिगड़ेगी।

सिंह: फाइनैंस से जुडे़ खास फैसले लेंगे। महत्वपूर्ण काम निबटाएंगे। शुभकार्य की प्लानिंग बनेगी। पुराने प्रेमी से संपर्क होगा।

कन्या: मन आध्यात्म के प्रति आकर्षित होगा। धर्मस्थल की यात्रा होगी। बौद्धिक कार्य में कामयाबी मिलेगी। स्थायी इनकम सोर्स बनेगा।

तुला: ऑफिस में एक्स्ट्रा टाइम देंगे। परिजन आपके प्रति परेशान रहेंगे। पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा। जिम्मेदारियों को पूर्णतः निभाएंगे।

वृश्चिक: रचनात्मक कार्य हेतु प्रयासरत रहेंगे। आर्थिक समस्या से झूझने के संकेत हैं। शाम तक पैसे की स्थिति में सुधार आएगा।

धनु: परिजनों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। फिजिकली व मैंटली बैलंस्ड रहेंगे। ऑफिस अकाउंट्स को नियमित रूप से अपडेटेड रखें।

मकर: व्यक्तिगत कार्यों में उलझेंगे। कानूनी समस्या से रूबरू होंगे। सरकारी अधिकारियों से संपर्क होगा। खास शख्स पर पैसे खर्च करेंगे।

कुंभ: ऑफिस में अत्यधिक कार्य करेंगे। भाग दौड़ से फायदा मिलेगा। प्रतिभा पर भरोसा रख कर कार्य करेंगे। प्रेमी का मूड अच्छा रहेगा।

मीन: परिजन का स्वास्थ्य परेशान करेगा। आर्थिक संकट के संकेत हैं। जमापूंजी को संचित करें। दिन भर पारिवारिक कार्यों में गुजरेगा।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar