भाजपा मंडल की आवश्यक बैठक कल

  • Devendra
  • 14/12/2017
  • Comments Off on भाजपा मंडल की आवश्यक बैठक कल

बिजयनगर। स्थानीय भाजपा मंडल की बैठक शुक्रवार को दोपहर 3 बजे अजयमेरू पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयाेजित होगी।

भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष सांड ने बताया कि 15 दिसम्बर शुक्रवार को दोपहर 3 बजे एक आवश्यक बैठक स्थानीय अजयमेरू पब्लिक स्कूल प्रांगण में रखी गई हैं,  जिसमें पूर्व वन मंत्री एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दवे, मसूदा विधायक श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा, भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष बी.पी. सारस्वत, खो-खो संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेता भंवरसिंह पलाड़ा तथा प्रदेश एवं जिला भाजपा पदाधिकारी बैठक को सम्बोधित करेंगे।

बैठक में मंडल पदाधिकारी, विस्तारक, जनप्रतिनिधि, पार्षद, सहवरण सदस्य, सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी मंडल महामंत्री अमित लोढ़ा ने दी।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar