आज का शुभाशुभ: रविवार दी॰ 17.12.17 चंद्र वृश्चिक राशि व जेष्ठा नक्षत्र, भाग्यांक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक।
आज का विशेष उपाय: सौभाग्य हेतु सूर्यदेव को हल्दी मिले जल से अर्घ्य दें।
आज का महामंत्र: ॥ ह्रीं सूर्याय असमानबलाय नमः ॥ इस सूर्य मंत्र से मन व शरीर में अत्यधिक ऊर्जा का संचार होता है।
मेष: व्यवसाय में अपेक्षित सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। घर की सजावट में नयापन लाएंगे। रमणीय स्थान पर प्रवास रहेगा।
वृष: नई योजनाओं से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होगा। कार्य सफलता मिलने में विलंब होगा। व्यापार के अनुकूल वातावरण बनेगा।
मिथुन: बाहरी खान-पान से स्वास्थ्य बिगड़ेगा। अच्छी प्रवृत्तियों के योग हैं। अध्ययन में रुची बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाएं अमल में लाएंगे।
कर्क: नए संबंध में भावनाशील रहेंगे। मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। क्रोध पर संयम रखें।
सिंह: धन आयोजन होगा। व्यावसायिकों के इम्प्लाइज से लाभ होगा। धनप्राप्ति से आर्थिक कष्ट दूर होंगे। अच्छे खानपान से खुशी मिलेगी।
कन्या: शॉपिंग आनंददायी रहेगी। कला के प्रति अभिरुची रहेगी। व्यापार में विकास से आनंदित रहेंगे। प्रतिस्पर्द्धियों पर विजय मिलेगी।
तुला: प्रोपर्टी के दस्तावेज हेतु सावधान रहें। मां का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। पारिवारिक तकरार होगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में ध्यान लगेगा।
वृश्चिक: गृहस्थी से कलह समाप्त होगी। स्थिर संपत्ति से जुडे मसले सुलझेंगे। भाई-बहन से संबंध सुधरेंगे। सामाजिक क्षेत्र में अपयश मिलेगा।
धनु: संयमित वाणी से मनमुटाव टलेगा। आध्यात्मिक विचारों में मन लगेगा। विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ेगी। मानसिक शांति का अनुभव होगा।
मकर: कार्यों में विघ्न आएंगे। गृहस्थ में उग्रता रहेगी। मन में नकारात्मक विचार आएंगे। निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। परिजनो हेतु धन खर्च होगा।
कुंभ: धार्मिक भावनाएं उदय होंगी। धार्मिक कार्यों हेतु धन खर्च होगा। ईश्वरीय आराधना मानसिक शांति देगी। हर काम सरलतापूर्वक संपन्न होगा।
मीन: व्यावसायिक लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। मनोहर स्थल पर प्रवास होगा। मित्रों से लाभ होगा। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा।