बिजयनगर। (खारीतट सन्देश) अखिल भारतीय युवा अग्रवाल संगठन राजस्थान के प्रदेश युवा अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल ने स्थानीय सथाना बाजार निवासी विश्वास अग्रवाल को समाज में निष्ठा, समर्पण भावना एवं कार्यशैली को देखते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन राजस्थान प्रदेश के युवा इकाई की कार्यकारिणी में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया है। अग्रवाल की मनोनीत के समाचार सुनकर मित्रों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकानाएं की। उक्त जानकारी विश्वास अग्रवाल ने दी।
- Devendra
- 20/05/2020
- Comments Off on अग्रवाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत