गुलाबपुरा। (खारीतट सन्देश) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के परिंडा बांधों अभियान के संयोजकों की घोषणा करते हुए जिला संयोजक कृष्णगोपाल त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष लादूलाल तेली एवं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनमोल पाराशर के निर्देशानुसार संगठन को गति प्रदान करने हेतु विधानसभा क्षेत्र संयोजकों की घोषणा की गई जिसमें जिला सहसंयोजक हेमराज चौधरी, विकास उपाध्याय को मनोनीत किया गया। भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए हिमांशु, मांडल से नवीन कोठारी, शाहपुरा से राजू जांगिड़, सहसंयोजक प्रफुल्ल शर्मा, आसींद विधानसभा क्षेत्र से राजेश शर्मा, सह संयोजक भरत व्यास, सहाड़ा से नाथूसिंह, मांडलगढ़ से मनोज कुमार सनाढय़ एवं जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र से विजय बाहरेठ को संयोजक मनोनीत किया गया।
- Devendra
- 21/05/2020
- Comments Off on भाजयुमो परिंडा अभियान के संयोजक व सहसंयोजक मनोनीत