
गुलाबपुरा। (खारीतट सन्देश) देश मे संचार क्रांति के जनक भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 29वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्व. गांधी के सपनों को साकार करते हुए गरीब, पीडि़त, मजदूरों के दु:ख दर्द में भगीदारी निभाने का संकल्प लिया। साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना में कंधे से कंधा मिलाकर जागरूकता फैलाते हुए संघर्ष करने की बात कही। जिला सचिव रामदेव खारोल ने बताया कि पुण्य तिथि को सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए जरूरतमंद लोगों को 51 खाद्य साम्रगी के किट विभिन्न वार्डो में जाकर वितरित किये।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता महावीर लड्ढा, एडवोकेट रतन कुमार जैन, नगर अध्यक्ष लक्ष्मीलाल धम्मानी, मधुसुदन पारीक, रतनलाल चोरडिया, अशोक मौर्य, निहाल संचेती, प्रशांत काबरा, अशोक कुड़ी, पार्षद रामस्वरूप चौधरी, फतेहसिंह सोलंकी, जगदीश चौधरी, ज्ञानचंद चौधरी, केडी मिश्रा, भागचन्द चौधरी, विनोद पुरोहित, सरफूदीन लोहार, रमेश राव, राजेश बिलाला, गोविन्द राम चांदवानी, राधेश्याम नोलखा, वीरेन्द्र लोढ़ा, सत्यनारायण लड्ढा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष रहीस मोहम्मद, इमरान कुरैशी, मोहम्मद हुसैन, जाकिर हुसैन सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।