जम्मू । जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने आज फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जिसमें एक मेजर समेत सेना के तीन जवान शहीद हो गये और एक लांसनायक घायल हो गया।
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर करीब 12.15 बजे केरी सेक्टर के भिम्बर गली इलाके में पाकिस्तानी सैनिकों ने 120 इन्फैंट्री ब्रिगेड काे लक्ष्य करके अकारण गोलीबारी की।
गोलीबारी में एक मेजर और दो सैनिक शहीद हो गये। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सैनिकों ने भी गोलियां चलायी। शहीदों की पहचान मेजर प्रफुल्ल, जवान परगाढ़ और गुरमीत सिंह के रूप में की गयी। लांस नायक गुरमीत सिंह घायल हुआ है।