धोनी के बाद रैना ने भी लिया संन्यास

  • Devendra
  • 15/08/2020
  • Comments Off on धोनी के बाद रैना ने भी लिया संन्यास

नई दिल्ली। (वार्ता) महेंद्र सिंह धोनी के 15 अगस्त को संन्यास लेने की घोषणा के बाद भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स में उनके साथी खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना ने सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की है। धोनी के संन्यास के एलान के तुरंत बाद ही रैना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि वह भी धोनी की इस यात्रा में शामिल हो रहे है। रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “माही आपके साथ खेलना अच्छा था। पूरे दिल से, गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। थैंक यू इंडिया। जय हिन्द।”

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar