पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मदिवस पर होंगे विविध सेवा कार्य

  • Devendra
  • 24/12/2017
  • Comments Off on पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मदिवस पर होंगे विविध सेवा कार्य

बिजयनगर। भारतीय जनता पार्टी मंडल बिजयनगर द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस 25 दिसम्बर को विविध सेवा कार्यो के साथ मनाया जायेगा।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर भाजपा मंडल द्वारा सोमवार प्रात: 10 बजे वृद्धाश्रम बिजयनगर में वृद्धजनों को फल वितरण, गुरू पन्ना गौशाला की गायों को गुड़ व चारा खिलाया जायेगा व शहर के मुख्य स्थानों पर वृक्षारोपण किया जायेगा।

एक्त जानकारी मंडल अध्यक्ष आशीष सांड एवं मंडल महामंत्री अमित लोढ़ा ने दी।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar