सेवा कार्यो के साथ मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का जन्मदिन

  • Devendra
  • 26/12/2017
  • Comments Off on सेवा कार्यो के साथ मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का जन्मदिन

बिजयनगर। भाजपा मंडल बिजयनगर द्वारा पूर्व प्रधामंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस विविध सेवा कार्यो के साथ मनाया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सांड के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को वृद्धाश्रम में फल वितरण किये, गुरू पन्ना गौशाला में गायों को चारा व गुड खिलाया व वृक्षारोपण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के दीर्घायु जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री मिठ्ठूलाल रांका, कैलाश गुर्जर, मंडल महामंत्री अमित लोढ़ा, नौरतमल लोढ़ा, सतीश ओझा, ज्ञानचन्द प्रजापत, सुरेन्द्र सिंघवी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

गुलाबपुरा। भाजपा महिला मोर्चा ने भी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर मानवपुरम् स्थित वृद्धाश्रम में फल वितरण किये। महिला मोर्चा की कान्ता सोमाणी, लीला कोगटा, संगीता काबरा, रेखा सोमाणी, प्रेमलता पारीक, रेखा सोलंकी, राजकुमारी कोठारी इत्यादि मौजूद रही सभी ने श्री वाजपेयी की दीर्घायु की कामना की।

इसी क्रम में भाजयुमो ने स्थानीय रेफरल चिकित्सालय में स्वच्छता अभियान के तहत उद्यान को स्वच्छ कर झाड़ू निकाल कर पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष धनराज गुर्जर, युवा मोर्चा अध्यक्ष पिन्टू सिंह राठौड़, पार्षद बलवीर मेवाडा, सांवरनाथ योगी, रघुवीर वैष्णव, हरीश शर्मा, विकास मेवाड़ा, गौतम आँचलिया, सुशील गग्गड़, सांवर गुर्जर, मुकेश सेन, लेखराज, गौतम सोनी, राजू पाण्डेय, मुकेश खटीक, विजय सिंह पंवार, महावीर पाण्डेय, अमित शर्मा, कृष्णगोपाल, भारत व्यास, श्याम सुंदर पाराशर, सुनील कुमार पाराशर, सहित कई युवा मोर्चा सदस्य मौजूद रहे।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar