बिजयनगर। स्वतंत्रता सेनानी कन्हैयालाल ‘अनंत’ के निधन पर भाजपा मंडल बिजयनगर के पदाधिकारियों ने शोक प्रकट करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कवि ‘अनंत’ के निधन पर मंडल अध्यक्ष आशीष सांड, महामंत्री अमित लोढ़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नौरतमल लोढ़ा, मदनगोपाल बाल्दी, सतीश ओझा, ज्ञानचन्द प्रजापत ने अनंत के आवास पर उनकी पार्थिव देह पर पुष्पचक्र समर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके निधन को क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया।