जयराम ठाकुर समेत 11 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ

  • Devendra
  • 27/12/2017
  • Comments Off on जयराम ठाकुर समेत 11 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की लगभग दो तिहाई बहुमत से जीत के बाद मंडी जिले की सिराज सीट से निर्वाचित पार्टी विधायक जयराम ठाकुर ने राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में आज यहां शपथ ग्रहण की। उनके साथ 11 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली।

खचाखच भरे ऐतिहासिक रिज मैदान पर राष्ट्रगान के साथ शुरू हुये भव्य समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्री ठाकुर और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों महेंद्र सिंह ठाकुर(धर्मपुर), किशन कपूर(धर्मशाला), सुरेश भारद्वाज(शिमला), अनिल शर्मा(मंडी), श्रीमती सरवीन चौधरी(शाहपुर), डा0 रामलाल मारकंडेय(लाहौल स्पिति), विपिन परमार (सुलाह), वीरेंद्र कंवर(कुटलहड़), विक्रम सिंह(जसवां परागपुर), गोबिंद सिंह ठाकुर(मनाली) और डा0 राजीव सैजल(कसौली) को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कैबिनेट मंत्रियों में श्री भारद्वाज और गोबिंद सिंह ठाकुर ने संस्कृत में शपथ ग्रहण की जबकि मुख्यमंत्री सहित शेष दस मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ग्रहण की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ,अनेक केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के 13 मुख्यमंत्री, राज्य के पार्टी सांसदों, नवनिर्वाचित विधायकों और वरिष्ठ नेताओं समेत मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. साधना ठाकुर और परिवार के सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar