सुखी जीवन के लिए अपनायें धर्म के दस लक्षण-सेन

  • Devendra
  • 28/12/2017
  • Comments Off on सुखी जीवन के लिए अपनायें धर्म के दस लक्षण-सेन

बिजयनगर। सुखी जीवन बनाने के लिए व्यक्ति को अपने आचरण में धर्म के दस लक्षण जरूर अपनाने चाहिए। यह बात आर्य समाज मंदिर में गत दिवस आयोजित साप्ताहिक यज्ञ एवं सत्संग कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाज के मंत्री जगदीशप्रसाद सेन ने कही।

उन्होंने कहा कि धर्म से विमुख होते जा रहे मनुष्यों ने अपने जीवन को दु:ख में डुबों दिया। यदि व्यक्ति सुखी जीवन जीना चाहता है तो उसे धैर्य, क्षमा, दम, अस्तेय, सोच, इंद्रिय निग्रह, धी, विद्या, सत्य व शांति सहित धर्म के दस लक्षण अपनाने चाहिए। इन्हें अपनाने के बाद ही मनुष्य का जीवन शांत व सुखमय होगा।

धर्मसभा से पूर्व आर्य समाज मंदिर में देवयज्ञ का आयोजन किया गया इसमें मौजूद श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहूति देकर धर्म लाभ उठाया। अंत में आर्य समाज के प्रधान कृष्णगोपाल शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar