नवीन शर्मा का भिनाय में भव्य स्वागत

  • Devendra
  • 27/12/2017
  • Comments Off on नवीन शर्मा का भिनाय में भव्य स्वागत

भिनाय। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को पूर्व भाजपा देहात जिलाध्यक्ष नवीन शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शर्मा ने पूर्व विधायक स्व. रतनलाल वर्मा और स्व. सांवरलाल जाट को नमन करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासित रहते हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को अधिक से अधिक मत वोट दिलवाने और भाजपा को विजयी बनाने का आव्हान किया।

राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ पहुँचाने का भी आव्हान किया।

इस अवसर पर पवन बोरदिया, बसंत भण्डारी, कैलाश नवाल, राजू शर्मा, तुलसीराम खींची, भिनाय सरपंच श्रीमती उमा वर्मा, सुभाष वर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, अनिल शर्मा, किरोड़ीमल शर्मा, महेन्द्र खटीक, पंचायत समिति सदस्य पप्पू, एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजयसिंह, अनिल टेलर, ज्ञानचन्द डूंगरवाल, हीरालाल जाट, सुखनाथ, राजू मेवाड़ा आदि मौजूद रहें।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar