पूर्व राज्यपाल जोशी को दी श्रद्धांजली

  • Devendra
  • 27/12/2017
  • Comments Off on पूर्व राज्यपाल जोशी को दी श्रद्धांजली

गुलाबपुरा। स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण में पारीक सेवा समिति गुलाबपुरा-बिजयनगर ने उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री बीएल जोशी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

श्रद्धांजली सभा में समाजबंधुओं ने श्री जोशी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात उनके निधन पर रतनलाल व्यास, गोवर्धन लाल पारीक, केदारलाल पारीक, बुद्धिप्रकाश पारीक, हुरड़ा उपप्रधान मधुसूदन पारीक द्वारा शोक व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर श्यामलाल पारीक ,बसंतीलाल जोशी, सुधीर पारीक, ओम प्रकाश जोशी, श्रीमती पूर्णा पारीक, डॉ. रूपा पारीक, राजकुमार पारीक, सत्यनारायण पारीक कल्याणपुरा, शिवदयाल त्रिपाठी, हरिशंकर पारीक, रमेश चंद्र व्यास रुपाहेली, अनिल जोशी जिंक, दिनेश उपाध्याय आदि उपस्थित हुए।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar