
बिजयनगर। भारत विकास परिषद शाखा बिजयनगर की वार्षिक साधारण सभा की बैठक और वर्ष 2021-22 कार्यकारिणी के लिए चुनाव कार्यक्रम कोषाध्यक्ष ज्ञानचन्द नाहर के आवास पर रखा गया। शाखा सचिव एसएन जोशी ने गत वर्ष का प्रतिवेदन रखा, रीजनल संस्कार मंत्री दिनेश कोगटा ने परिषद के कार्यों को जानकारी प्रदान की। अध्यक्ष विनोद नाहर ने कार्य विभाजन को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया। महिला प्रमुख दीपमाला तलेसरा ने कोविड-19 में ऑनलाइन प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी व भारत विकास परिषद शाखा बिजयनगर के वर्ष 2021-22 हेतु कार्यकारिणी के चुनाव पर्यवेक्षक किशोर राजपाल के सानिध्य में संपन्न हु्ए जिसमें विनोद नाहर को पुन: अध्यक्ष, एसएन जोशी को सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद पर ज्ञानचन्द नाहर को चुना गया। इस अवसर पर रतनलाल नाहर, काशीराम जागेटिया, श्याम सुन्दर चौधरी, अशोक गोयल, डीसी जैन, दिलीप मेहता, बृजेश बाल्दी, रूपचन्द नाबेड़ा, गौतम बुरड़, सीए जितेन्द्र पीपाड़ा, प्रेमचन्द बोहरा, जिनेश सुराणा, हेमचन्द रांका, सुरेश शर्मा, हितेश मेवाड़ा, विमल कोठारी, महावीर जांगिड़, श्यामलाल शर्मा, गौतम भलावत, सिद्धार्थ बोरदिया, सुशील भण्डारी, मनोज टेलर, गणेश पाराशर, पंकज पीपाड़ा, विनोद त्रिपाठी, राजेश सांखला, महावीर कुमट, धनराज पण्डवार, राजेन्द्र सिंह, हिमांशु तलेसरा, सुनील कुमार सोमानी, निर्मल कुमार बाफना, राजेन्द्र सिंह चौहान, प्रहलाद रायसिघानी, महिला सदस्य संध्या जैन, ललिता भण्डारी, रेनु शर्मा, संगीता गर्ग, इन्दुबाला आदि मौजूद रहे।