
बिजयनगर। (खारीतट सन्देश) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया के निर्देशानुसार भाजपा देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने बिजयनगर मंडल अध्यक्ष पद पर पूर्व पालिकाध्यक्ष धर्मीचन्द खटोड़ को मनोनीत किया। इस अवसर पर अजमेर देहात जिला कोषाध्यक्ष आशीष सांड़ के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष धर्मीचंद खटोड़ का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो अध्यक्ष सतीश ओझा, पार्षद मनीष वैष्णव, भरतलाल शर्मा, महेश रांका, भाजयुमो महामंत्री हितेश मेवाड़ा, जिला उपाध्यक्ष निपुल छाजेड़, आईटी संयोजक ज्ञानचंद प्रजापत, संयोजक सम्पत सेन, पूर्व जिला मंत्री दीपक खारोल, जिला कार्यकारिणी सदस्य बसंत भंडारी, महावीर शर्मा, मेघराज दमामी, लालचंद प्रजापत, महावीर प्रजापत, धनराज मेघवंशी, शिवराज जाट, सूरज प्रजापत, हरिकिशन जाट, विष्णु वैष्णव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।