
बिजयनगर/गुलाबपुरा। (खारीतट सन्देश) अमर शहीद हेमु कालाणी के 79वें शहीदी दिवस पर बिजयनगर-गुलाबपुरा के सिंधी पंचायत मंडल एवं युवा मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बिजयनगर संत कंवरराम धर्मशाला में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में कालाणी की तस्वीर के समक्ष सभी ने दीप प्रजवल्लित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसी प्रकार गुलाबपुरा में अमर शहीद हेमु कालाणी सर्किल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां कालाणी की तस्वीर का माल्यार्पण कर दीप प्रजवल्लित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बिजयनगर संत कवंरराम धर्मशाला दौलतराम माणकचंदानी, प्रहलाद रायसिंघानी, राजकुमार आसवानी, टीकम हेमनानी, बंटी रामचंदानी, तोलाराम मंगनानी, जगदीश गिदवानी, दीपक वाधवानी, दिलीप कवरचन्दनी, बंसीलाल रामचंदानी, सेवकराम मघनानी, अशोक रामचंदानी, टीकमचंद मंगानी, मुरली सोनी, मनोज तोलानी, श्याम वाधवानी एवं गुलाबपुरा कालाणी सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में पूज्य सिंधी पंचायत मंडल के सचिव किशोर राजपाल, जीवतराम मैठानी, घनश्याम जेठवानी, चेतन भुरानी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष गुलशन हेमनानी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप रांका, ठाकुरदास छतवानी, गुड्डू दीनवानी, हरीश गनवानी, मुकेश मेठाणी, दिनेश छतवानी, गोविन्द चांदवानी, सुनील मेठानी, नंदलाल तीर्थवाणी, सुरेश सिन्धी, हरीश छतवानी, जितेन्द राजवानी, निक्की किशनानी, तरुण छतवानी, सतीश पाराशर आदि मौजूद रहे।