
नयी दिल्ली। सरकार ने जाने- माने वैज्ञानिक के सिवन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सिवन वर्तमान में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र के निदेशक हैं। उनकी नियुक्ति ए एस किरण कुमार की जगह पर की गयी है।
कुमार 12 जनवरी 2015 को इसरो के अध्यक्ष बनाए गए थे। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सिवन को अंतरिक्ष विभाग में सचिव और अंतरिक्ष आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सिवन का कार्यकाल तीन साल का होगा।