
बिजयनगर। पूर्व पार्षद राजेश धनोपिया (सथाना बाजार) के पूज्य पिताजी श्री महेशचन्द्र जी धनोपिया पुत्र स्व. श्री मुरलीधर जी धनोपिया के 84 वर्ष के आयु में आकस्मिक देहावसान होने पर उनकी इच्छानुसार परिवारजनों द्वारा भारत विकास परिषद शाखा बिजयनगर की प्ररेणा से शाखा सदस्यों की उपस्थिति में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर की टीम को देहदान किया। इस दौरान परिषद सदस्यों रीजनल मंत्री दिनेश कोगटा, प्रांतीय समन्वयक रतनलाल नाहर, संरक्षक काशीराम जागेटिया, अध्यक्ष सीए जितेन्द्र पीपाड़ा, सचिव ज्ञानचन्द नाहर, कोषाध्यक्ष राजेश सांखला, राजेन्द्र पामेचा, श्यामसुन्दर चौधरी, आशीष हेमनानी, मनोज टेलर, अजय पोखरना, हीरालाल धनोपिया, योगेश शर्मा, विकास नाहर, सुशील भण्डारी, सुनील सोमानी, श्याम सुन्दर नागौरी, गौतमचन्द संचेती, निहालचन्द तातेड़, सम्पतराज बाबेल ने धनोपिया परिवार का साधुवाद ज्ञापित किया।