
गुलाबपुरा। पर्यावरण मित्र मंडल गुलाबपुरा की ओर से पर्यावरण संरक्षा के लिए पहल करते हुए पौधारोपण करने का अभियान चलाया हुआ है। मंडल के सदस्य गुलशन हेमनानी ने बताया कि गुलाबपुरा के रूपाहेली रोड, दशहरा मेला मैदान पर सोमवार को 100 पौधों का रोपण किया गया। साथ ही 500 से अधिक पौधों की सेवा नियमति रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि हरित गुलाबपुरा का लक्ष्य रखते हुए मंडल सदस्यों द्वारा समय-समय पर पौधारोपण कार्य संचालित किया जा रहा है। इस सेवा में किशन नवाल, आशीष चौधरी, राजाराम गांधी, प्रकाश छतवानी, सुनील मेठानी, निर्मल शारदा आदि सदस्यों द्वारा नियमित रूप से सेवाएं प्रदान की जा रही है।