
बिजयनगर। अजमेर भाजपा देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन शर्मा का जन्मदिन सोमवार को विभिन्न सेवा कार्यो के साथ पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मनाया। देहात कोषाध्यक्ष आशीष सांड ने बताया कि जन्मदिन के उपलक्ष पर शर्मा के निवास स्थान पहुंच कार्यकर्ताओं ने ढोल बजवाते हुए उनका माल्यार्पण कर, साफा बंधवा केक कटवाकर और गायों को चारा खिलाकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर शर्मा ने सभी क्षेत्रवासियों का जन्मदिन पर बधाई देने पर आभार जताया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष धर्मीचन्द खटोड़, महामंत्री रूपचन्द नाबेडा, पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सतीश ओझा, जिला उपाध्यक्ष प्रधुम्न व्यास, देहात जिला सोशल मिडिया सहसंयोजक अमित लोढा, भाजयुमो जिला मिडिया प्रभारी ज्ञानचन्द प्रजापत, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन बोरदिया, पार्षद मनीष वैष्णव, महेश रांका, रामगढ़ मंडल महामंत्री जगदेवसिंह राठौड़, बसंत भंडारी, भाजयुमो उपाध्यक्ष शिवराज जाट, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भैरू रायका, आईटी सहसंयोजक सम्पत सेन आदि ने स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दी।