स्वामी विवेकानन्द जयंति की पूर्व संध्या पर एबीवीपी ने किया दीपदान

  • Devendra
  • 11/01/2018
  • Comments Off on स्वामी विवेकानन्द जयंति की पूर्व संध्या पर एबीवीपी ने किया दीपदान

बिजयनगर। स्वामी विवेकानंद जयंति की पूर्व संध्या पर स्थानीय विवेकानंद चौक चारबत्ती चौराहे पर आज शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा दीपदान किया गया।  सर्कल पर आकर्षक रंगोली के साथ चहूं और दीपक प्रज्वलित किये गए।

इस अवसर पर संगठन के मंत्री जगदीश राठौड़ और नगर सहमंत्री अजय जैन ने बताया कि युवा पखवाडे़ के तहत दीपदान का कार्यक्रम अायोजित किया गया एवं विवेकानन्द जयंति के अवसर पर कल कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश कोगटा, पूर्व भाजपा देहात जिलाध्यक्ष नवीन शर्मा, विहिप प्रखंड अध्यक्ष धनराज कावड़िया, बजरंग दल प्रखंड संयोजक अरूण जोशी, एबीवीपी विभाग छात्रा प्रमुख  अर्चना जैन, बजरंग दल सहसंयोजक अनिल शर्मा, शिवसेना अध्यक्ष बबलू पंडित, सहवरण सदस्य संजीव भटेवड़ा, आशीष त्रिपाठी, एबीवीपी के नगर सहमंत्री  रोहित कुमार, नगर महाविद्यालय प्रमुख दीपचंद चौधरी, सुनील शर्मा, रामदेव लुहार, शगुन जोशी, शेफाली शर्मा, भोलाराम सामरिया, प्रेम सोनी आदि मौजूद रहे।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar