
बिजयनगर। मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर बीजेपी गुलाबपुरा महिला मोर्चा द्वारा वृद्धाश्रम बिजयनगर में वृद्धजन के बीच में भजन गीत आदि का कार्यक्रम संपन्न हुआ। उसके बाद सभी वृद्धजनों का सम्मान किया गया वह फल, तिल के लड्डू वह जरूरत की वस्तुअों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर, बीजेपी नगर मंडल महामंत्री सांवरनाथ योगी, महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती कांता सोमानी, आईटी सेल अध्यक्ष गौतम आंचलिया, नगर मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, वरिष्ठ महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी रांका, पार्षद सरिता व्यास, उपाध्यक्ष लीला देवी, महामंत्री कल्पना चुंडावत, मंत्री संगीता काबरा, कोषाध्यक्ष रेखादेवी, सदस्य प्रेमलता पारीक, पूजा शर्मा आदि मौजूद रहे।