क्या आप भी पीते है भोजन के तुरंत बाद पानी? जान लें इसके नुकसान

  • 01glld3citdecc4m6kba
  • 15/01/2018
  • Comments Off on क्या आप भी पीते है भोजन के तुरंत बाद पानी? जान लें इसके नुकसान

पानी हमारे शरीर के लिए कितना महत्वपूर्ण है, ये बात तो सभी जानते हैं। हमारा शरीर 70 प्रतिशत पानी से बना होता हैं। सर्दियों में अधिकतर लोग कम पानी पीते है लेकिन गर्मी हो सर्दी पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। इसलिए डॉक्टर भी अक्सर सलाह देते है कि एक व्यक्ति को रोज दिन में 8 से 9 गिलास पानी पीना चाहिए, तभी शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है लेकिन आप हम बात उन लोगों की करने जा रहे है जो खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते है।

दरअसल खाने के तुरंत बाद पानी पीने से यह हमारे शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। शरीर को बीमारियों घेर सकती है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि खाने से कितने समय बाद पानी पीना ठीक होता है।

भोजन के तुरंत बाद पानी पीना नुकसानदायक
बहुत से लोग होते हैं जो खाने के तुरंत बाद पानी पीते है। अगर आप भी ऐसा करते है तो अपनी इस आदत में बदलाव लाए क्योंकि ऐसा करने से खाया हुआ खाना सही तरह से पचता नहीं बल्कि गल सकता है। खाना गलने की वजह से हमारे शरीर को भोजन में मौजूद पौष्टिक तत्व नहीं मिल पाता।

भोजन के इतने समय बाद पीएं पानी
खाना खाने के करीब 30 मिनट बाद ही पानी का सेवन करें। इसके अलावा एक और बात का ध्यान रखे कि कभी भी खड़े होकर पानी न पीएं। खड़े होकर पीने से पानी फेफड़ों और घुटनों में चला जाता है, जिससे पेट और जोड़ों से जुड़ी कई प्रॉबल्म होने का खतरा बना रहता है।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar