बिजयनगर। होलिका दहन के 10वें दिन विधि विधान के साथ दशा माता की पूजा होती है इस दिन महिलाएं विशेष तौर से सज धज कर सुबह पीपल के पेड़ की पूजा करके कच्चे सूत का डोरे से पूजा करती हैं, फिर कथा सुनती हैं और माता रानी से सुख, शांति व उन्नति के साथ समृद्धि की कामना करती हैं। पंडित चन्द्रप्रकाश दाधीच ने बताया कि 17 मार्च को दशा माता की पूजा क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ की जाएगी, इसके लिए शुभ मुहूर्त सुबह 8:15 से 11 बजे तक एवं दोपहर में 12:20 मिनट से लेकर 2 बजे तक रहेगा। इस मौके पर पीपलेश्वर महादेव मंदिर पर पीपल के वृक्ष पर पूजन को लेकर आकर्षक सजावट की जाएगी।
- Devendra
- 15/03/2023
- Comments Off on दशा माता का व्रत 17 को