
बिजयनगर। भारतीय जनता पार्टी बिजयनगर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा चित्तौडग़ढ़ सांसद सीपी जोशी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर स्थानीय पीपली चौराहे पर आतिशबाजी कर मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान अजमेर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष आशीष सांड, मंडल संयोजक अनिल बोहरा, कैलाश लांबा, कैलाश गुर्जर, बसंत भंडारी, रूपचन्द नाबेड़ा, दिनेश कुमार टांक, सोमदत ओझा, मनीष तिवाड़ी, आशीष गोखरू, ओमप्रकाश शर्मा, नोरत पंचोली, बार एशोशियन अध्यक्ष पूनमचन्द शर्मा, नितेश कुमार सेन सहित कई सदस्य मौजूद रहे।