गुलाबपुरा हर्षोल्लास से निकली गणगौर की सवारी

  • Devendra
  • 26/03/2023
  • Comments Off on गुलाबपुरा हर्षोल्लास से निकली गणगौर की सवारी

गुलाबपुरा। गणगौर पर्व के उपलक्ष पर स्थानीय पालिका प्रशासन की ओर से पालिका परिसर से भव्य सवारी निकाली गई जिसमें बाहर से आए कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। सवारी यात्रा में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गैर नृत्य, पंजाबी म्यूजिकल बैंड की धुनों पर क्षेत्रवासियों ने जमकर नृत्य किया। क्षेत्रवासी यात्रा में शामिल मां काली, गणेश, भगवान शंकर की झांकियों को देखकर उत्साहित दिखे। यात्रा एवं श्रद्धालुओं का विभिन्न स्थानों पर गणमान्यों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जगह-जगह जलपान के काउंटर लगाए गए। इस दौरान पालिकाध्यक्ष सुमित काल्या, नगर अध्यक्ष मधुसूदन पारीक, पार्षद रामदेव खारोल, पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा, थानाधिकारी गजराज चौधरी, चेतन पेशवानी, विनोद त्रिपाठी, महावीर लढ़ा, सलीम बाबू, पुखराज जाट, विनोद कुमार शर्मा, लोकेन्द्र सिंह, रामदेव बैरवा, प्रेम मेडतवाल, रंगलाल जाट, अफजल भाटी, सलाम भाई, सत्यनारायण तिवारी, अन्नू खींची, गोपाल पहाडिय़ा, एडवोकेट गोपाल वैष्णव, सरिता पाराशर, केदारमल बैरवा, चेतन पाराशर, राजू ज्यूस वाला, शबरी देवी मेडतवाल, अशोक मोर्या, पार्षद मीरा देवी प्रजापति, प्रियंका शर्मा, संगीता त्रिपाठी सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar