
गुलाबपुरा। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, सकल हिन्दू समाज एवं आस्था हेल्पिंग हैंड्स के संयुक्त तत्वाधान में रामनवमी के उपलक्ष्य पर शहर में श्रीराम मंदिर से भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। श्री रामचरित मानस मंडल एवं विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त तत्वाधान में प्रात: 9:30 बजे से श्री राम मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया। सांय 5 बजे श्रीराम मंदिर के बाहर से भव्य वाहन रैली निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए रोडवेज बस स्टेण्ड स्थित महाराणा प्रताप सर्कल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली में दुर्गा वाहिनी की सदस्याएं एवं मातृशक्ति के शामिल होने से आयोजन में चार चांद लग गए। रैली में सभी वाहन चालक जय श्रीराम के जयकारे लगाते चल रहे थे। कार्यक्रम में संघ जिला कार्यवाह कमल शर्मा, जिला संयोजक आशीष दाधीच, प्रखंड अध्यक्ष अमित आत्रेय, शिवनाथ सिंह राठौड़, प्रखंड मंत्री दिनेश राजपुरोहित, रामभंवर सिंह, गोविन्द वैष्णव, गणेश शर्मा, पिंटू वैष्णव, जगदीश चौबे, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण सहाड़ा, विकास पारीक, राजू वर्मा, दीनदयाल गुर्जर, संपत व्यास, मनोहर गर्ग, दुर्गालाल साहू, नवनीत जांगिड़, सत्यनारायण प्रजापत, रंजना व्यास, मंशा जोशी, दुर्गा वाहिनी से खुशी जोशी, भारती, पायल, खुशी मिश्रा आदि मौजूद रहे।