हर्षोल्लास से मनाया बसंत पंचमी उत्सव

  • Devendra
  • 23/01/2018
  • Comments Off on हर्षोल्लास से मनाया बसंत पंचमी उत्सव

बिजयनगर। स्थानीय सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय में बसंत पंचमी उत्सव बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य चेतन कुमार जैन ने मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जविल कर कायर्क्रम का शुरूआत की।

तत्पश्चात छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में जैन ने बताया कि सबसे पहले पृथ्वी पर जीवों को वाणी मां सरस्वती ने दी थी। इसलिए मां सरस्वती को ज्ञान-विज्ञान, संगीत कला और बुद्धि की देवी मानते हैं।

बसंत ऋतु को ऋतुओं का राजा बताया गया हैं। इस ऋतु में शीत ऋतु का प्रभाव कम हो जाता है और चहुँ ओर पेड़ पौधों पर नये पत्ते और फूल आते हैं। जिससे मन में उल्लास उत्तपन्न होता है हमें इस अवसर पर आलस्य त्याग कर पढ़ाई में जुट जाना चाहिए।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar