
जयपुर। राजस्थान के उपचुनाव में कांग्रेस को जनता ने बड़ा तोहफा दिया है। उपचुनाव में भाजपा ने अपनी तीनों सीटें खो दी हैं और कांग्रेस ने चौंकाते हुए इन सभी पर अपना कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस के जयपुर स्थित मुख्यालय सहित सभी जिला कार्यालयों में आतिशबाजी चल रही है।
कांग्रेस ने अलवर व अजमेर लोकसभा सीटों और मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव जीत लिया है। इधर, भाजपा की बुरी तरह से हार को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने समीक्षा बैठक शुरू कर दी है। एेसे में राजस्थान के जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में सन्नाटा पसर गया है। उधर, कांग्रेस मुख्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई है और सभी एक दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं।
अलवर से कांग्रेस के डॉ. करण सिंह यादव ने भाजपा के डॉ. जसवंत सिंह यादव के खिलाफ 196496 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की है। वहीं, अजमेर से कांग्रेस के डॉ. रघु शर्मा ने भाजपा के रामस्वरुप लांबा को 84414 मतों से हराया है। अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस को 642416 वोट, तो भाजपा को 445920 वोट मिले। इधर, अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस को 611514 वोट और भाजपा को 527100 वोट मिले हैं।
माण्डलगढ़ विधानसभा सीट कांग्रेस ने अपने कब्जे में ले ली है। यहां कांग्रेस ने 12976 मतों से जीत दर्ज की है। इस सीट पर कांग्रेस के विवेक धाकड़ को 70146 वोट तथा भाजपा के शक्ति सिंह हाड़ा को 57170 वोट मिले हैं।
अजमेर लोकसभा उपचुनाव के आंकडे घोषित
राजस्थान में अजमेर लोकसभा उपचुनाव परिणाम के अांकडे आज जिला निर्वाचन विभाग ने घोषित किये है।
उपचुनाव में कांग्रेस के रघु शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामस्वरूप लाम्बा को 84414 मतो से पराजित किया। श्री रघु शर्मा को 611514 एवं श्री रामस्वरूप लाम्बा को 527100 मत मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव गोयल ने श्री शर्मा को शपथ दिलायी।
इसी तरह हिन्दुस्तान शक्ति सेना के मनोहर गुर्जर को 6758, अखिल भारतीय आमजन पार्टी की एडवोकेट रंजीता रावत को 1274, दलित शोषित पिछड़ा वर्ग अधिकार दल के शिव भगवान को 2115 मत मिले।
निर्दलीय इंसाफ अली को 714, कमला रावत को 2400, कृष्ण कुमार दाधीच को 2535, गजेन्द्र सिंह को 1003, गणपत को 901, गुल मोहमम्द को 915, जगदीश बैरवा को 1612, दानाराम मेहरड़ा मेघवंशी को 1388, नईम खान को 1904, पीरदान सिंह को 5094, मुकेश गेना को 12084, मोहम्मद नसीम को 9993, रवीन्द्र सिंह शेखवत को 4171, शाहीद खान को 1120, शहजाद अली को 613, सुरेन्द्र कुमार जैन को 605, हमीद हुसैन को 842, हिना को 2727 और नोटा को 8160 मत मिले। 107 मत खारिज किए गए।
दूदू विधानसभा क्षेत्र में रघु शर्मा को 77290 एवं रामस्वरूप लाम्बा को 69730 मत मिले। केकड़ी में रघु शर्मा को 94719 एवं रामस्वरूप लाम्बा को 59929 मत मिले। मसूदा में रघु शर्मा को 81835 एवं रामस्वरूप लाम्बा को 75542 मत मिले।
अजमेर दक्षिण में रघु शर्मा को 64357 एवं रामस्वरूप लाम्बा को 51287 मत मिले। अजमेर उत्तर में रघु शर्मा को 57640 एवं रामस्वरूप लाम्बा को 50665 मत मिले। पुष्कर में रघु शर्मा को 76495 एवं रामस्वरूप लाम्बा को 67083 मत मिले। किशनगढ़ में रघु शर्मा को 86102 एवं रामस्वरूप लाम्बा को 81321 मत मिले। नसीराबाद में रघु शर्मा को 72994 एवं रामस्वरूप लाम्बा को 71322 मत मिले।