
बिजयनगर। अजमेर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली शानदार सफलता का श्रेय पालिकाध्यक्ष सचिन सांखला ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट को देते हुए उन्होंने इस जीत को कार्यकर्ताओं की जीत बताया।
पालिकाध्यक्ष सांखला शनिवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि भाजपा सरकार के पिछले 4 सालों के कार्यकाल में हर वर्ग परेशान और निराश रहा। जिसके परिणामस्वरुप जनता ने उपचुनाव में भाजपा को करारा झटका देते हुए राज्य की वसुंधरा सरकार को अच्छा सबक सिखाया।
29 जनवरी को प्रदेश में हुए तीनों जगह के उपचुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त दी। उन्होंने बताया कि इस बार कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ एकजुट होकर चुनाव प्रचार में शामिल हुए। इसी का परिणाम है कि कांग्रेस पार्टी को प्रदेश के तीनों जगह भारी सफलता मिल पाई।
पालिका उपाध्यक्ष सहदेव सिंह कुशवाह ने भाजपा सरकार के कार्यकाल को पूर्णतया विफल बताते हुए नौकरशाहों पर लगाम लगाने में विफल साबित हुई। जिससे प्रदेश का आमजन खासा नाराज रहा जिसका सीधा फायदा कांग्रेस को मिल पाया।