
नई दिल्ली। मालदीव के हाल ही केे राजनीतिक घटनाक्रम पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने चिंता व्यक्त करते हुए सभी भारतीय नागरिकों को माले तथा अन्य क्षेत्रों की यात्रा अगले आदेशों तक नहीं करने की सलाह दी।
विदेश मंत्रालय ने यहां जारी एक एडवाइजरी में कहा कि मालदीव में मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम और उसके बाद कानून तथा व्यवस्था की स्थिति भारत सरकार के लिए चिंता का विषय है।
भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अगले आदेशों तक माले तथा अन्य स्थानोें की सभी गैर जरूरी यात्राओं को टाल दें। इसके अलावा वहां रह रहे भारतीय प्रवासियों को सतर्कता बरतने तथा सावर्जनिक स्थानोें पर जाने में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।