भाजपा का लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान हरियाणा से शुरू

  • Devendra
  • 15/02/2018
  • Comments Off on भाजपा का लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान हरियाणा से शुरू

जींद। भारतीय जनता पार्टी  राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों के लिये आज हरियाणा से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की, शाह ने किसानों, फौजियों और गरीबों के लिये मोदी सरकार की ओर से किये गये कार्यों को गिनाते हुये राज्य की जनता से सभी 10 सीटों पर भाजपा को जीत दिलाने की अपील की।

भाजपा अध्यक्ष ने हरियाणा के मध्य स्थित जींद में सभी 17 हजार 18 बूथों के कार्यकर्ताओं की मोटरसाइकिल रैली के बाद युवा हुंकार रैली को संबोधित किया।

इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर,केन्द्रीय मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह, केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा के संगठन महासचिव रामलाल, महासचिव अनिल जैन, राज्य सरकार में मंत्री राम विलास शर्मा, ओमप्रकाश धनकड़, कैप्टन अभिमन्यु, कृष्ण कुमार के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला,सांसद अश्विनी चोपड़ा, रतनलाल कटारिया और रमेश कौशिक मौजूद थे।

जींद शहर में करीब 30 हजार मोटरसाइकिलाें पर सवार एक लाख से अधिक युवा कार्यकर्ता रैली में एकत्र हुये।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar