सांसद शर्मा के देरी से पहुँचने पर भी कार्यकर्ताओं में बना रहा जोश

  • Devendra
  • 16/02/2018
  • Comments Off on सांसद शर्मा के देरी से पहुँचने पर भी कार्यकर्ताओं में बना रहा जोश

बिजयनगर। अजमेर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस को मिली शानदार जीत के बाद गुरुवार देर रात्रि को धन्यवाद यात्रा के तहत कार्यकर्ताओं का आभार जताने बिजयनगर पहुंचे सांसद डॉ.  रघु शर्मा ने अजमेर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत को कार्यकर्ताओं की जीत बताया।

नवनिर्वाचित सांसद शर्मा ने कहां की क्षेत्र की जनता की समस्याओं का निराकरण करने में वह अपनी पूरी मेहनत लगाएंगे । राष्ट्रीय राजमार्ग 26 मील से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पालिका अध्यक्ष सचिन सांखला, उपाध्यक्ष सहदेव सिंह कुशवाह, पार्षद बृजेश तिवारी, नौशाद मोहम्मद, लेखराज बैरवा, पूर्व पार्षद अनिल वर्मा, राजेंद्र लोढ़ा, अनिल गोखरू सहित कई कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से आगवानी करते हुए स्वागत किया और वाहन रैली के साथ शहर के विभिन्न वार्डों में धन्यवाद यात्रा रैली निकालीI

सांसद शर्मा ने शहर के इंदिरा कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी, तेजा चौक, शास्त्री नगर, चौसला, राजनगर बालाजी मंदिर रोड, चंदा कॉलोनी सहित शहर के विभिन्न वार्डों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच पहुंच कर नागरिकों का आभार जताया।

राजनगर क्षेत्र के जामा मस्जिद के बाहर मुस्लिम समाज द्वारा नव निर्वाचित सांसद शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज सदर हाजी मोहम्मद यूनुस, शहजाद मंसूरी, आमिर राजा, अकबर अली, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनीस अंसारी, पूर्व पार्षद अब्दुल अजीज कुरैशी, मूलसिंह राठौड़ सहित नागरिकों ने साफा बंधवा माला पहनाकर स्वागत किया।

देर रात्रि में चंदा कॉलोनी कृषि मंडी रोड पीपली चौराहा सहित विभिन्न जगहों पर स्वागत के लिए खड़े कार्यकर्ताओं को लम्बा इंतजार करना पड़ा यहां तक कि एक दो जगह तो स्वागत के लिए लगाऐ गये गुब्बारों के स्वागत द्वार के गुब्बारे बच्चे व राहगीर लूट कर ले गये।

धन्यवाद यात्रा में पूर्व विधायक हाजी कयुम खान, पूर्व संसदीय सचिव ब्रह्मदेव कुमावत, कांग्रेस नेता संग्राम सिंह गुर्जर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए वहीं अजमेर लोकसभा उपचुनाव में डॉक्टर रघु शर्मा के सारथी बने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के धन्यवाद यात्रा में बिजयनगर नहीं पहुँचना चर्चा का विषय रहा जिससे कार्यकर्ताओं में खासी निराशा हुई। सांसद शर्मा बिजयनगर आने के तय समय से तीन घंटे बाद पहुँचे जिससे कुछ लाेग शर्मा की रैली में शामिल नही हो पाए।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar