मोबाइल की हर गतिविधि को कर सकते हैं रिकॉर्ड, यह हैं कुछ खास एप्स

  • Devendra
  • 21/02/2018
  • Comments Off on मोबाइल की हर गतिविधि को कर सकते हैं रिकॉर्ड, यह हैं कुछ खास एप्स

नई दिल्ली। कुछ लोगों की यह ख्वाहिश होती है कि मोबाइल पर होने वाली हर गतिविधि रिकॉर्ड में दर्ज हो। अभी तक ज्यादातर मोबाइल में कॉल रिकॉर्ड होते हैं, लेकिन गूगल प्ले स्टोर पर कई एप्स मौजूद हैं, जिन्हें डाउनलोड करके आप बहुत कुछ रिकॉर्ड कर सकते हैं यहां तक की फोन की स्क्रीन भी। इस तरह आप अपने व्ह़ॉट्सएप वीडियो कॉल से लेकर मैसेंजर टेक्स्ट को वीडियो फॉर्मेट में सेव कर पाएंगे। डालते हैं इन एप्स पर एक नजर

DU Recorder
फोन की स्क्रीन को रिकॉर्ड करने के लिए डीयू रिकॉर्डर एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। एप की सेटिंग में जाकर यूजर विडियो रिजोल्यूशन को 240P से 1080P के बीच सेट कर सकते हैं। इसका साथ ही ऑडियो क्वालिटी को भी 15एफपीएस से लेकर 60एफपीएस तक सेट किया जा सकता है।

रिकॉर्डिंग को चालू और बंद करने के लिए गेस्चर कंट्रोल और मोबाइल शेक आप्शन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। रिकॉर्डिंग को काउंटडाउन टाइमर के इस्तेमाल से भी चालू किया जा सकता है।

एप के जरिए यूजर अपनी वीडियो को शेयर और एडिट भी कर सकते हैं। एप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। एप की साइज 9.8 एमबी है। एप को अब तक 1 करोड़ यूजर डाउनलोड कर चुके हैं। एप को यूजर्स से 4.8 रेटिंग मिली है।

Screen Recorder
स्क्रीन रिकॉर्डर को यूजर गूगल प्ले स्टोर पर जाकर मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। एप की साइज 2 एमबी है। एप को 10 लाख यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। एप को यूजर्स से 4.2 रेटिंग मिली है। एप में आपको कोई विज्ञापन नहीं दिखेंगे। इस एप में आपको किसी भी फीचर्स खरीदने की जरूरत नहीं है। एप में रिकॉर्डिंग के लिए यूजर्स काउंटडाउन सेट कर सकते हैं। एप की मदद से आप गेम खेलते हुए भी स्क्रीन को डाउनलोड कर सकते हैं।

AZ Screen Recorder
AZ स्क्रीन रिकॉर्डर को यूजर गूगल प्ले स्टोर पर जाकर मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। एप की साइज 15 एमबी है। एप को अब तक 1 करोड़ यूजर डाउनलोड कर चुके हैं। एप को यूजर्स से 4.6 रेटिंग मिली है।

एप के कई फीचर्स आपको खरीदने पड़ेंगे। स्क्रीन की साइड में ये रिकॉर्डिंग आप्शन दिखाता रहेगा। एप में आप वीडियो की रिजोल्यूशन से लेकर ऑडियो क्वालिटी को सेट कर सकते हैं। एप की सबसे बड़ी खासियतों में से एक ये है कि आप फ्रंट कैमरा इनेबल कर ऑनस्क्रीन के साथ खुद को भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar